शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेस मेटल में मजबूत शुरुआत की उम्मीद - एसएमसी

आपूर्ति की समस्या के कारण बेस मेटल की कीमतों के बढ़त के साथ खुलने की संभावना है।
तांबें की कीमतों को 416 रुपये पर सहारा और 428 रुपये के स्तर पर बाधा रह सकती है। चिली की इस्कॉन्डीडा खदान में हड़ताल की संभावना से लंदन और शंघाई में तांबें की कीमतों में बढ़त दर्ज की गयी है और कीमतें साप्ताहिक बढ़त की ओर अग्रसर हैं। चिली की कैसोरोन्स खदान के यूनियन ने कहा है कि खनन कंपनी लुमिना कॉपर के साथ समझौते का अंतिम चरण भी बिना किसी फैसले के समाप्त हो गया है, इसलिए हड़ताल अनिवार्य हो गया है।
इस बीच जिंक की कीमतों को 183 रुपये के नजदीक बाधा और 177 रुपये के स्तर पर सहारा, लेड की कीमतों को 143 रुपये के नजदीक सहारा और 146 के नजदीक प्रतिरोध, निकल की कीमतों को 945 रुपये के नजदीक सहारा और 965 रुपये के स्तर पर अड़चन रह सकती है। एल्युमीनियम की कीमतों में बढ़त दर्ज की जा सकती है और कीमतों को 140 रुपये के स्तर पर सहारा और 146 रुपये के नजदीक बाधा का सामना करना पड़ सकता है। एलएमई में एल्युमीनियम का ऑन-वारंट स्टॉक कम होकर 8,32,775 टन रह गया है जो 2007 के बाद सबसे कम है। (शेयर मंथन, 10 अगस्त 2018

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!