शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेस मेटल में अस्थिरता की संभावना - एसएमसी

कल की तेज गिरावट के बाद आज बेस मेटल की कीमतों में अस्थिरता रहने की संभावना है।
तुर्की की करेंसी में रिकवरी और चीन और अमेरिका के बीच व्यापार तनाव कम करने के लिए बातचीत की संभावना से कल तांबें की कीमतों में अंतिम समय में बढ़त के बाद आज फिर से नरमी देखी जा रही है। तांबें की कीमतों को 402 रुपये पर सहारा और 411 रुपये के स्तर पर अड़चन रह सकती है। तुर्की के वितीय संकट से विकासशील देशों के प्रभावित होने की आशंका और चीन में मंदी के संकेत के कारण लंदन में तांबें की कीमतों में लगातार चौथे दिन गिरावट हुई है। डॉलर के मजबूत होने से भी कीमतों पर दबाव पड़ा है।
इस बीच चिली के इस्कॉनडिडा खदान के श्रमिक संगठन और खनन कंपनी बीएचपी के बीच अनुबंध के नये प्रस्तावों पर सहमति हो गयी है, जिससे हड़ताल और आपूर्ति के बाधित होने की आशंका समाप्त हो गयी है।
उधर जिंक की कीमतों को 170 रुपये के नजदीक बाधा और 162 रुपये के स्तर पर सहारा, लेड की कीमतों को 138 रुपये के नजदीक सहारा और 143 रुपये के नजदीक प्रतिरोध, निकल की कीमतों को 920 रुपये के करीब सहारा और 940 रुपये के स्तर पर अड़चन रह सकती है। एल्युमीनियम की कीमतों में बढ़त दर्ज की जा सकती है और कीमतों को 140 रुपये के स्तर पर सहारा और 144 रुपये के नजदीक अड़चन रह सकती है। (शेयर मंथन, 17 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!