शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेस मेटल में नरमी का रुझान - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों की कीमतों में नरमी रहने की संभावना है।
तांबा (नवम्बर) की कीमतों को 410 रुपये के नजदीक सहारा और 420 रुपये के नजदीक अड़चन रह सकती है। अमेरिका और चीन के बीच गहराते व्यापार युद्ध के कारण वैश्विक विकास के पटरी से उतरने की आशंका से लंदन में तांबे की कीमतों में कल 2.6% की गिरावट हुई है, जबकि शंघाई में कीमतें एक वर्षे के निचले स्तर पर पहुँच गयीं। लेकिन आज लंदन में तांबे की कीमतों में 0.6% की बढ़त देखी जा रही है, क्योंकि डॉलर अपने दो हफ्ते के उच्च स्तर से थोड़ा कम हुआ है।
जिंक की कीमतों को 171 रुपये के नजदीक सहारा और 175 रुपये के स्तर पर रुकावट, निकल की कीमतों को 880 रुपये के नजदीक सहारा और 910 रुपये के स्तर पर अड़चन रह सकती है। वहीं लेड की कीमतों को 146 रुपये के नजदीक सहारा और 149 रुपये के नजदीक बाधा रह सकती है। एल्युमीनियम की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है और कीमतों को 145 रुपये के नजदीक सहारा रह सकता है और 150 रुपये के नजदीक बाधा रह सकती है। (शेयर मंथन, 05 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!