शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेस मेटल में निचले स्तर पर खरीदारी की संभावना - एसएमसी

बेस मेटल में निचले स्तर पर खरीदारी हो सकती है।
तांबें (नवम्बर) की कीमतों को 415 रुपये के नजदीक सहारा और 423 रुपये के नजदीक बाधा रह सकती है।
डॉलर के कमजोर होने से लंदन में तांबें की कीमतों में आज लगातार दूसरे दिन तांबें की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन अमेरिका और चीन के बीच गहराते व्यापार युद्ध के कारण वैश्विक विकास के पटरी से उतरने की आशंका से कीमतों में बढ़त सीमित रही।
इस बीच जिंक की कीमतों को 172 रुपये के नजदीक सहारा और 177 रुपये के स्तर पर अड़चन, निकल की कीमतों को 880 रुपये के नजदीक सहारा और 910 रुपये के स्तर पर रुकावट और लेड की कीमतों को 144 रुपये के नजदीक सहारा और 148 रुपये के नजदीक बाधा रह सकती है।
एल्युमीनियम की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है और कीमतों को 145 रुपये के नजदीक सहारा रह सकता है और 150 रुपये के नजदीक अड़चन रह सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि चीन के साथ व्यापार विवाद पर समझौता करने के लिये अमेरिका तैयार नहीं है, लेकिन बातचीत जारी रहेगी। दोनों देशों ने एक दूसरे के ऊपर 50 बिलियन डॉलर का शुल्क लगा दिया है। (शेयर मंथन, 06 सितंबर 2018)
 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!