शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेस मेटल में सुस्ती, मगर एल्युमीनियम में तेजी का रुझान - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है, जबकि एल्युमीनियम की कीमतों में तेजी दर्ज की जा सकती है।
तांबे (नवंबर) की कीमतों को 420 रुपये के नजदीक सहारा और 430 रुपये के नजदीक अड़चन रह सकती है। अमेरिका और चीन के बीच गहराते व्यापार युद्ध के कारण वैश्विक विकास के पटरी से उतरने की आशंका से आज लंदन में तांबे की कीमतों में गिरावट हुई है। अमेरिका के फिर से टैरिफ लगाने की स्थिति में चीन द्वारा जवाबी कार्रवाई किये जाने की संभावना है। चीन तांबें का सबसे बड़ा आयातक है। मगर कस्टम विभाग के अनुसार अगस्त में चीन का तांबा आयात 6.7% कम होकर 4,20,000 टन रह गया है।
इस बीच जिंक की कीमतों को 171 रुपये के नजदीक सहारा और 174 रुपये के स्तर पर बाधा, निकल की कीमतों को 880 रुपये के नजदीक सहारा और 900 के स्तर पर रुकावट, लेड की कीमतों को 145 रुपये के नजदीक सहारा और 148 रुपये के नजदीक अड़चन तथा एल्युमीनियम की कीमतों को 148 रुपये के नजदीक सहारा और 151 रुपये के नजदीक अड़चन रह सकती है। (शेयर मंथन, 11 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!