शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेस मेटल में मिला-जुला रुझान रहने की संभावना - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों में मिला-जुला रुझान रहने की संभावना है।
आज चीन के औद्योगिक उत्पादन और रिटेल सेल्स के आँकड़ें अनुमान से बेहतर रहे हैं, जबकि निवेश आँकड़ों में गिरावट हुई है, जिससे अमेरिका द्वारा टैरिफ में लगातार बढ़ोतरी करने के कारण चीन को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। दोनों देशों के बीच व्यापारिक तनाव के कारण निवेशकों की सतर्कता के कारण लंदन में तांबें की कीमतों में गिरावट हुई है। तांबें की कीमतों को 422 रुपये के नजदीक सहारा और 433 रुपये के नजदीक बाधा रह सकती है।
वहीं जिंक की कीमतों को 165 रुपये के नजदीक सहारा और 171 रुपये के स्तर पर अड़चन, निकल की कीमतों को 885 रुपये के नजदीक सहारा और 915 रुपये के स्तर पर रुकावट, लेड की कीमतों को 143 रुपये के नजदीक सहारा और 147 रुपये के करीब बाधा और एल्युमीनियम की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना के साथ 144 रुपये के नजदीक सहारा और 147 रुपये के नजदीक अड़चन रह सकती है। अगस्त में चीन में एल्युमीनियम के उत्पादन में 3% की गिरावट हुई है, क्योंकि कच्चे मालों की लागत में बढ़ोतरी होने के कारण मुनाफे में कमी दर्ज की गयी है। (शेयर मंथन, 14 सितंबर 2018)
 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!