शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

माँग बढ़ने से बेस मेटल में तेजी की उम्मीद - एसएमसी

अधिक माँग के कारण बेस मेटल की कीमतों में तेजी की संभावना है।
तांबे की कीमतों को 435 रुपये के नजदीक सहारा और 448 रुपये के नजदीक बाधा रह सकती है। अमेरिका और चीन के बीच व्यापार विवाद के गहराने के कारण लंदन और शंघाई में तांबे की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गयी चीन में तांबा आयात पर प्रीमियम बढ़ कर 107.50 डॉलर प्रति टन हो गया है, जो अक्टूबर 2015 के बाद सबसे अधिक है जो अधिक माँग की ओर इशारा करता है।
इस बीच जिंक की कीमतों को 165 रुपये के नजदीक सहारा और 172 रुपये के स्तर पर अड़चन रह सकती है। जिंक की कीमतों में लंदन में 0.8% और शंघाई में 1.3% की बढ़त दर्ज की गयी। निकल की कीमतों को 890 रुपये के नजदीक सहारा और 910 रुपये के स्तर पर रुकावट और लेड की कीमतों को 147 रुपये के नजदीक सहारा और 152 रुपये के करीब बाधा रह सकती है।
एल्युमीनियम की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है और कीमतों को 144 रुपये के नजदीक सहारा रह सकता है। इसे 148 रुपये के नजदीक बाधा रह सकती है। अमेरिकी ने रूसी कंपनी रूसल पर अप्रैल में लगाये प्रतिबंध में छूट देकर राहत प्रदान की है। (शेयर मंथन, 19 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!