शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेस मेटल में मुनाफा वसूली की संभावना - एसएमसी

बेस मेटल में उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली हो सकती है।
तांबे की कीमतों को 452 रुपये के नजदीक सहारा और 465 रुपये के नजदीक बाधा रह सकती है। अमेरिका और चीन के बीच व्यापार विवाद का वैश्विक वृद्धि पर असर कम रहने के अनुमान के कारण लंदन में तांबे की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गयी। चीन और जापान में अवकाश के कारण आज लंदन में तांबे की कीमतों में गिरावट हुई है। अमेरिकी कमोडिटी वायदा कारोबार आयोग के अनुसार 18 सितंबर को समाप्त हुए हफ्ते में हेज फंडों और मनी मैनेजरों ने कॉमेक्स में तांबा वायदा के कुल शॉर्ट पोजिशन में कमी की है।
जिंक की कीमतों को 176 रुपये के नजदीक सहारा और 186 रुपये के करीब बाधा, निकल की कीमतों को 935 रुपये के नजदीक सहारा और 965 रुपये के आस-पास रुकावट, लेड की कीमतों को 145 रुपये के नजदीक सहारा और 149 रुपये के करीब प्रतिरोध रह सकता है। एल्युमीनियम की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है। इसकी कीमतों को 147 रुपये के नजदीक सहारा और 151 रुपये के नजदीक बाधा रह सकती है।
रूसी कंपनी रूसल चीन में कारोबार के लिए एक टीम का गठन कर रही है, क्योंकि अमेरिकी प्रतिबंध् के बाद पश्चिम के देशों में इसके ग्राहकों में कमी आयी है। (शेयर मंथन, 24 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!