शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेस मेटल में सुस्ती के संकेत - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ सीमित दायरे में रहने की संभावना है।
तांबे की कीमतों को 454 रुपये के नजदीक सहारा और 461 रुपये के नजदीक बाधा रह सकती है। अमेरिका और चीन के बीच व्यापार विवाद गहाराने का असर वैश्विक वृद्धि पर पड़ने और चीन की ओर से माँग कम होने की आशंका और अमेरिकी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना से लंदन में तांबे की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी। कारोबारियों की नजर अमेरिकी फेड के अध्यक्ष पॉवेल के भाषण पर टिकी हुई है। जिंक की कीमतों को 180 रुपये के नजदीक सहारा और 185 रुपये के करीब अड़चन, निकल की कीमतों को 925 रुपये के नजदीक सहारा और 950 रुपये आस-पास बाधा तथा लेड की कीमतों को 143 रुपये के नजदीक सहारा और 148 रुपये के स्तर पर रुकावट रह सकती है।
एल्युमीनियम की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है। इसकी कीमतों को 146 रुपये के नजदीक सहारा रह सकता है और 150 रुपये के नजदीक बाधा रह सकती है। अमेरिका के एक व्यापार अधिकारी ने कहा है कि 250 डॉलर के उत्पादों पर टैरिफ के कारण चीन द्वारा बाजार के अनुकूल अपनी आर्थिक नीतियों में बदलाव आसान नहीं होगा। (शेयर मंथन, 26 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!