शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेस मेटल की कीमतों में नरमी के संकेत - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों में नरमी रहने की संभावना है।
चीन और अमेरिका के व्यापार युद्ध के कारण चीन की मैनुफैक्चरिंग के पिछले महीने प्रभावित होने के कारण लंदन में तांबें की कीमतों में गिरावट हुई है। सितंबर में चीन का मैनुफैक्चरिंग सेक्टर कमजोर हुआ है, क्योंकि घरेलू और विदेशी दोनों माँग कम रही हैं, जिससे पता चल रहा है कि अमेरिकी टैरिफ के कारण चीन की अर्थव्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हुई है। एक निजी सर्वे के अनुसार चीन की फैक्ट्री की वृद्धि की रफ्तार 15 महीने में कम हुआ है और निर्यात ऑर्डर दो वर्षो में सबसे तेजी से कम हुआ।
तांबें की कीमतों को 448 रुपये के नजदीक सहारा और 455 रुपये के नजदीक बाधा, जिंक की कीमतों को 188 रुपये के नजदीक सहारा और 194 रुपये के करीब रुकावट, निकल की कीमतों को 900 रुपये के नजदीक सहारा और 925 रुपये के आस-पास बाधा, लेड की कीमतों को 145 रुपये के नजदीक सहारा और 148 रुपये के नजदीक अड़चन रह सकती है। एल्युमीनियम की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है और कीमतों को 148 रुपये के नजदीक सहारा और 150 रुपये के नजदीक रुकावट रह सकती है। (शेयर मंथन, 01 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!