शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेस मेटल की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना के साथ निचले स्तर पर शॉर्ट कवरिंग (जवाबी खरीद) हो सकती है।
सितंबर महीने में अमेरिका से चीन द्वारा तांबे के स्क्रैप आयात में गिरावट हुई है, जबकि भारत और आइसलैंड चीन के एलमुनियम निर्यात में बढ़ोतरी से लाभान्वित हुए हैं। तांबे की कीमतों को 437 रुपये के नजदीक सहारा और 443 रुपये के नजदीक बाधा, जिंक की कीमतों को 185 रुपये के नजदीक सहारा और 190 रुपये के स्तर पर अड़चन रह सकती है।
चीन और अमेरिका दोनों के राष्ट्रपतियों द्वारा व्यापार युद्ध का समाधन कर लिये जाने की उम्मीद से शंघाई में आज तांबे की कीमतों में चार दिनों की गिरावट के बाद 1% की उछाल दर्ज की गयी है। लेकिन साप्ताहिक आधर पर कीमतों में अभी भी 1.5% की गिरावट है।
लेड की कीमतों को 140 रुपये के नजदीक सहारा और 144 रुपये के करीब रुकावट, निकल की कीमतों को 850 रुपये के आस-पास सहारा और 880 रुपये के नजदीक बाधा रह सकती है। रूस की नोस्र्क निकल की चीन की सीमा के पास स्थित खदान से उत्पादन तीसरी तिमाही में बढ़ा है। एल्युमीनियम की कीमतों को 143 रुपये के नजदीक और 146 रुपये के नजदीक रुकावट रह सकती है। (शेयर मंथन, 02 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!