शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेस मेटल की कीमतों के नरमी रहने की संभावना - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों के नरमी रहने की संभावना है।
तांबे की कीमतों को 435 रुपये के करीब सहारा और 445 रुपये के नजदीक बाधा रह सकती है। अक्टूबर महीने में चीन के तांबा आयात में माह-दर-माह 19% की गिरावट हुई है। फेडरल रिजर्व की बैठक के बाद डॉलर के मजबूत होने के कारण लंदन में तांबे की कीमतों में आज नरमी देखी जा रही है। इस वर्ष जनवरी से सितंबर के बीच में चिली में तांबे के उत्पादन में एक वर्ष पहले की तुलना में 7.35% की उछाल दर्ज की गयी है।
वहीं इस साल फेड ने ब्याज दरों में तीन बार बढ़ोतरी की है और बेहतर आर्थिक रिकवरी को देखते हुए दिसंबर में फिर से ब्याज दरों में बढ़ोतरी की योजना बनायी है।
इस बीच जिंक की कीमतों को 183 रुपये के नजदीक सहारा और 187 के स्तर पर रुकावट, लेड की कीमतों को 142 रुपये के करीब सहारा और 146 रुपये के आस-पास अड़चन, निकल की कीमतों को 845 रुपय के करीब सहारा और 865 रुपये के नजदीक अड़चन और एल्युमीनियम की कीमतों को 143 रुपये के नजदीक सहारा और 146 रुपये के नजदीक रुकावट रह सकती है। (शेयर मंथन, 09 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!