शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सऊदी अरब के आपूर्ति घटाने के ऐलान के बाद कच्चे तेल में तेजी

सऊदी अरब के आपूर्ति में कटौती करने के ऐलान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में अच्छी रिकवरी देखने को मिली है।

अक्टूबर में कच्चे तेल में तकरीबन 20 फीसदी की गिरावट देखी गयी थी। ब्रेंट फिर से 71 डॉलर के ऊपर पहुँच गया है।
दरअसल, कीमतों में भारी गिरावट के बाद सऊदी अरब ने आपूर्ति घटाने का ऐलान कर दिया है। यह दिसंबर महीने से लागू होगा। दिसंबर में लगभग पाँच लाख बैरल की कटौती की जायेगी। फिलहाल एमसीएक्स पर कच्चा तेल 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखी गयी है। नैचुरल गैस में तकरीबन 1.5 फीसदी की तेजी देखी गयी है। (शेयर मंथन, 12 नवंबर 2018)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!