शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कच्चे तेल में सुस्ती, नेचुरल गैस में जबरदस्त तेजी की संभावना - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का रुझान रहने की संभावना है।

कच्चे तेल की कीमतें 3,500-3,650 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। अमेरिकी कच्चे तेल के भंडार में बढ़ोतरी की संभावना है और अमेरिकी शेल तेल उत्पादन में बढ़ोतरी के कारण नाइमेक्स में तेल की कीमतों में कल की गिरावट के बाद आज भी 1% की गिरावट हुई है। गैर-ओपेक देशों की ओर से तेल की आपूर्ति में वृद्धि 80,000 बैरल प्रति दिन कम होकर 21.6 लाख बैरल प्रति दिन रह जाने और कुल आपूर्ति 6.219 करोड़ बैरल प्रति दिन रहने का अनुमान है।
ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतें 1.11% की गिरावट के साथ 58.95 डॉलर और डब्ल्यूटीआई कच्चे तेल की कीमतें 0.8% की गिरावट के साथ 49.48 डॉलर पर कारोबार कर रही हैं। अमेरिकी ऊर्जा विभाग के अनुसार अमेरिका के 7 शेल तेल बेसिनों में तेल का उत्पादन रिकॉर्ड 80.3 लाख बैरल प्रति दिन के स्तर पर पहुँच गया है।
नेचुरल गैस वायदा की कीमतों के 250 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ तेज उछाल के साथ खुलने की संभावना है। अमेरिका में आगामी हफ्तों में मौसम के सामान्य रहने के अनुमान से गैस की माँग कम रहने से कल अमेरिकी गैस वायदा की कीमतों में 8% से अधिक की गिरावट हुई थी। लेकिन आज कीमतों में 2.32% की बढ़त देखी जा रही है। (शेयर मंथन, 18 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!