शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फेड की बैठक पर जमी है तेल कारोबारियों की नजर - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का रूझान रहने की संभावना है।

कच्चे तेल की कीमतें 3,200-3,500 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। विश्व स्तर पर तेल की अधिक आपूर्ति और माँग में कमी आने की आशंका से नाइमेक्स में तेल की कीमतों में कल 5% से अधिक की गिरावट के बाद आज कीमतों में थोड़ी बढ़त देखी जा रही है। कल 5.62% की गिरावट के बाद आज ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतें 0.85% की बढ़त के साथ 56.75 डॉलर और डब्ल्यूटीआई कच्चे तेल की कीमतें कल 7.3% लुढ़कने के बाद आज 0.8% की बढ़त के साथ 46.24 डॉलर पर कारोबार कर रही हैं। तेल कारोबारियों की नजर आज समाप्त होने वाली फेड की बैठक के फैसलों पर टिकी हुई है।
नेचुरल गैस वायदा की कीमतों के 250-270 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। अमेरिका में सामान्य से कम तापमान रहने के अनुमान से गैस की माँग में बढ़ोतरी होने की संभावना से कल अमेरिकी गैस वायदा की कीमतों में फिर से 9% से अधिक की उछाल दर्ज की गयी। इसके पहले पिछले पाँच दिनों में अमेरिकी गैस वायदा की कीमतों में 22% की गिरावट हुई है। (शेयर मंथन, 19 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!