शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेस मेटल में सुस्ती के संकेत - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों के नरमी के साथ खुलने की संभावना है।

वैश्विक शेयर बाजारों में तेज गिरावट के कारण कल के कारोबार में लंदन में बेस मेटल की कीमतें गिरावट के साथ बंद हुई हैं। तांबे की कीमतों को 410 रुपये के स्तर पर सहारा और 422 रुपये के स्तर पर रुकावट रह सकती हैं। आज लंदन में तांबे की कीमतों में बढ़त देखी जा रही है, लेकिन चीन की आर्थिक वृद्धि के धीमा होने की आशंका से कीमतों पर दबाव बना हुआ है। लंदन में तांबे की कीमतें 0.5% की बढ़त के साथ 6,016 डॉलर प्रति टन पर कारोबार कर रही हैं, जबकि शंघाई में 0.4% की गिरावट देखी जा रही है। चीन के प्रमुख स्मेल्टर ने 2019 की पहली तिमाही के लिए ट्रीटमेंट और रिफाइनिंग शुल्क में 2.2% की बढ़ोतरी की है।
इस बीच जिंक की कीमतों को 181 रुपये पर बाधा और 175 रुपये के स्तर पर सहारा, लेड की कीमतों को 141 रुपये के स्तर पर सहारा और 146 रुपये के स्तर पर अड़चन, निकल की कीमतों को 735 रुपये के करीब सहारा और 760 रुपये के आस-पास रुकावट, एल्युमीनियम की कीमतों को 128.30 रुपये के स्तर पर सहारा और 133 रुपये के स्तर पर बाधा रह सकती है।
अमेरिका द्वारा एल्युमीनियम उत्पादक रूसल पर से प्रतिबंध हटाये जाने की योजना से कीमतों पर बिकवाली का दबाव पड़ रहा है। (शेयर मंथन, 28 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!