शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सीमित दायरे में रह सकती हैं कच्चे तेल और नेचुरल गैस की कीमतें - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है।

कच्चे तेल की कीमतों को 3,075 रुपये के स्तर पर सहारा और 3,350 रुपये के स्तर पर अड़चन रह सकती है। कल के कारोबार में तेल की कीमतों में गिरावट के बाद आज अमेरिकी तेल की कीमतो में बढ़त देखी जा रही है। लेकिन अधिक आपूर्ति और विश्व स्तर पर माँग में कमी की आशंका के कारण कीमतों पर दबाव बना हुआ है।
पिछले कारोबार में ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतें 4.24% की गिरावट के साथ 52.16 डॉलर पर पहुँच गयी थीं, जबकि डब्ल्यूटीआई कच्चे तेल की कीमतें 3.48% की गिरावट के बाद आज 3.07% की बढ़त के साथ 45.98 डॉलर पर कारोबार कर रही हैं। आज अमेरिकी सरकारी कच्चे तेल के भंडार के आँकड़ें जारी किये जायेगें।
इस बीच रूस के ऊर्जा मंत्री ने कहा है कि बढ़ते संरक्षणवाद और अमेरिकी प्रशासन की अनिश्चितता के कारण पिछले दो वर्षो में तेल की कीमतों में अस्थिरता बढ़ी है। ऊर्जा मंत्री ने कहा है कि रूस 2019 की पहली छमाही में 3 से 5 मिलियन बैरल की कटौती करेगा।
नेचुरल गैस की कीमतों के 230-251 रुपये के दायरे में सीमित दायरे में कारोबार करने की संभावना है। अमेरिका में सामान्य से कम तापमान के बाद माँग में बढ़ोतरी की संभावना से अमेरिकी नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में लगभग 3% की उछाल दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 28 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!