शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का रुझान - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी रहने की संभावना है।

बीजिंग में चीन और अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध को लेकर हो रही वार्ता से विवाद के सुलझ जाने की संभावना से आज तेल की कीमतो में बढ़त देखी जा रही है। आपूर्ति में कटौती से भी कीमतों को मदद मिल सकती है। लेकिन बीजिंग में हो रही वार्ता के बावजूद कुछ विश्लेषकों ने चेतावनी दी है कि दोनों देशों के बीच संबंधों में तनाव बना रह सकता है।
कच्चे तेल की कीमतों को 3,400 रुपये के स्तर पर सहारा और 3,570 रुपये पर अड़चन रह सकती है। 2019 के पहले हफ्ते में मध्य-पूर्व से कच्चे तेल का निर्यात हफ्ता-दर-हफ्ता 42.8 लाख बैरल प्रति दन बढ़ कर 12.238 करोड़ बैरल प्रति दिन हो गया है। यूएई, सऊदी अरब और ओमान से तेल का अधिक निर्यात हुआ है। दिसंबर 2018 में ओपेक की ओर से तेल की आपूर्ति 4,60,000 बैरल प्रति दिन कम होकर 3.268 करोड़ बैरल प्रति दिन रह गया।
नेचुरल गैस की कीमतों के गिरावट के साथ खुलने की संभावना है और कीमतें 205 रुपये तक लुढ़क सकती हैं। अमेरिका में अगले 6-10 दिनों तक अनुमान से अधिक तापमान के बाद हीटिंग के लिए कम माँग की संभावना से कल अमेरिकी नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में गिरावट हुई। (शेयर मंथन, 09 जनवरी 2019)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!