शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कच्चे तेल की कीमतों में बरकरार रह सकती है तेजी - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी बरकरार रहने की संभावना है।
ओपेक और रूस द्वारा तेल आपूर्ति में कटौती के कारण आज तेल की कीमतो में 1% की बढ़त देखी जा रही है, जबकि कमजोर वैश्विक आर्थिक रुझानों के कारण कीमतों की बढ़त पर रोक लग सकती है। ओपेक और रूस द्वारा तेल आपूर्ति में कटौती, ईरान पर प्रतिबंध और अमेरिका में माह-दर-माह तेल उत्पादन में कमी से कीमतों को मदद मिल रही है।
कच्चे तेल की कीमतों को 3,600 रुपये के स्तर पर सहारा और 3,710 रुपये पर बाधा रह सकती है। अमेरिका ने पिछले वर्ष नवंबर में ईरान पर फिर से प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन अमेरिका ने ईरान के बड़े तेल आयातकों को ईरान से तेल खरीद करने की छूट दी थी। चीन ने दिसंबर महीने में 43.78 मिलियन टन कच्चे तेल का आयात किया है, जो पिछले महीने के 42.87 मिलियन टन की तुलना में 2.1% अधिक है।
नेचुरल गैस की कीमतों में तेजी रहने की संभावना है और कीमतें 270 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती हैं। अमेरिका में जनवरी के शेष दिनों में अनुमान से कम तापमान के बाद हीटिंग के लिए अधिक माँग की संभावना से अमेरिकी नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में कल 16% से अधिक की उछाल दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 15 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!