शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेस मेटल में तेजी की संभावना - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ सीमित दायरे में रहने की संभावना है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि चीन के साथ व्यापार को लेकर बेहतर बातचीत हो रही है। तांबे की कीमतों में 410 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 420 रुपये तक बढ़त दर्ज की जा सकती है। एंग्लो अमेरिकन ने कहा है कि उसका तांबा उत्पादन पाँच वर्षो के उच्च स्तर पर पहुँच गया है और 2018 की अंतिम तिमाही में उसका कुल उत्पादन 7% बढ़ा है।
जिंक की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ सीमित दायरे में रहने की संभावना है और कीमतों के 190 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना हैं। लेड की कीमतों को 143 रुपये के स्तर पर सहारा और 149 रुपये के स्तर पर रुकावट और निकल की कीमतों के 820-840 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।
एल्युमीनियम की कीमतों के 132-135 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। इंटरनेशनल एल्युमीनियम इंस्टीट्यूट के अनुसार 2018 में विश्व स्तर पर एल्युमीनियम का उत्पादन एक दशक में सबसे धीमी गति से बढ़ा है और कुल उत्पादन 64.34 मिलियन टन हुआ है जो 2017 की तुलना में केवल 1.5% अधिक है। (शेयर मंथन, 25 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!