शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिका के वेनेजुएला की तेल कंपनी पर प्रतिबंध से कीमतों में बढ़त - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आने की संभावना है।
अमेरिका द्वारा वेनेजुएला की सरकारी तेल कंपनी पर प्रतिबंध लगाये जाने के बाद अमेरिका को तेल निर्यात बाधित होने से आज तेल की कीमतों में बढ़त देखी जा रही है। राजनीतिक मतभेदों के बावजूद वेनेजुएला के तेल का सबसे अधिक निर्यात अमेरिका को होता है। लेकिन आर्थिक संकट के कारण पिछले पाँच वर्षो में मात्रा में गिरावट हुई है। अमेरिकी सरकार वेनेजुएला के विपक्षी नेता जुआन गुइदो का समर्थन कर रही है, जिन्होने स्वयं को वेनेजुएला का अंतरिम राष्ट्रपति घोषित कर दिया है और मौजूदा राष्ट्रपति निकोलस मदुरो से इस्तीफे की माँग की है।
कच्चे तेल की कीमतों को 3,640 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है और 3,750 रुपये तक बढ़त दर्ज की जा सकती है। नेचुरल गैस की कीमतों में गिरावट जारी रह सकती है और कीमतें 200-215 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। अगले हफ्ते सामान्य से अधिक तापमान के अनुमान के बाद कल अमेरिकी नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में 8% से अधिक की गिरावट दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 29 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!