शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कच्चे तेल में मुनाफा वसूली की संभावना - एसएमसी

कच्चे तेल में मुनाफा वसूली होने की संभावना है।
पिछले कारोबार में 3% की बढ़त के बाद आज कीमतों में गिरावट हुई है।
लेकिन चीन-अमेरिका के बीच व्यापार विवाद के समाप्त होने की उम्मीद के बीच तेल की आपूर्ति कम होने के संकेत के कारण रुझान तेजी का है।
कच्चे तेल की कीमतों को 4,000 रुपये के स्तर पर बाधा रह सकती है और कीमतें 3,900 रुपये तक लुढ़क सकती हैं। पिछले हफ्ते अमेरिकी कंपनियों ने तेल रिगों में कमी की है और रिगों की संख्या आठ महीने में सबसे कम हुई है। अमेरिका द्वारा वेनजुएला की सरकारी तेल कंपनी पर प्रतिबंध लगाये जाने के बाद तेल निर्यात बाधित होने से तेल की कीमतों को मदद मिली। इस बीच जनवरी में रूस का तेल उत्पादन अक्टूबर की तुलना में लगभग 35,000 बैरल प्रति दिन कम होकर 11.38 मिलियन बैरल प्रति दिन रह गया है।
नेचुरल गैस की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है और कीमतें 196-202 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। (शेयर मंथन, 04 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!