शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेस मेटल में सुस्ती का रुझान - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है।

तांबे की कीमतों को 440 रुपये के नजदीक सहारा और 450 रुपये पर बाधा रहने की संभावना है। चीन में फैक्ट्री गतिविधियों में धीमेपन की चिंता के कारण लंदन में तांबे की कीमतों में गिरावट हुई है। जनवरी में चीन की फैक्ट्री गतिविधियों में तीन वर्षो में सबसे अधिक गिरावट हुई है, क्योंकि उत्पादन में और नये ऑर्डर में कमी दर्ज की गयी है, जिससे चीन में आर्थिक धीमेपन की आशंका गहराती जा रही है।
जिंक की कीमतों के 195-201 रुपये के दायरे में रहने की संभावना है। लेड की कीमतों के 152 रुपये तक बढ़त दर्ज करने की संभावना है। निकल की कीमतों के 920-950 के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। पिछले सत्र में निकल की कीमतों के चार महीने के उच्च स्तर पर पहुँचने के बाद कारोबारियों द्वारा मुनाफा वसूली के कारण कल कीमतों में गिरावट हुई है। ब्राजील की वाले कंपनी द्वारा आपूर्ति में कटौती करने की आशंका से सोमवार को निकल की कीमतों में 5% की उछाल दर्ज की गयी थी। एल्युमीनियम की कीमतों में 139 रुपये तक बढ़त होने की संभावना है। (शेयर मंथन, 06 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!