शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कच्चे तेल में अस्थिरता की संभावना - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों में अस्थिरता रहने की संभावना है।
वैश्विक आर्थिक वृद्धि को लेकर चिंता के कारण कीमतों पर दबाव रह सकता है, जबकि ओपेक द्वारा तेल आपूर्ति में कटौती करने और अमेरिका द्वारा वेनेजुएला पर प्रतिबंध कीमतों को मदद मिल रही है। चीन और अमेरिका के बीच व्यापार विवाद के अनसुलझे रह जाने के कारण वैश्विक आर्थिक वृद्धि के बाधित होने की आशंका से कच्चा तेल वायदा पर दबाव पड़ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि चीन के साथ व्यापार करार करने की 90 दिनों की समयावधि को 1 मार्च को समाप्त होने से पहले चीन के राष्ट्रपति से मिलने की उनकी कोई योजना नहीं है।
कच्चे तेल की कीमतें 3,780 रुपये के नजदीक बाधा के साथ 3,680 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती हैं। अमेरिका द्वारा जनवरी के अंत से वेनेजुएला के तेल निर्यात पर प्रतिबंध लगाये जाने के बाद से आपूर्ति को लेकर समस्या बढ़ गयी है।
नेचुरल गैस की कीमतों में 180 रुपये तक गिरावट हो सकती है। कल अमेरिकी नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया और अनुमान से अधिक तापमान के बाद माँग में कमीं आने की आशंका से वायदा की कीमतें लगभग ढाई वर्षों के निचले स्तर पर बंद हुई। (शेयर मंथन, 08 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!