शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेस मेटल के सीमित दायरे में रहने की संभावना - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ सीमित दायरे में रहने की संभावना है।

तांबे की कीमतों में 460 रुपये पर बाधा के साथ 450 रुपये तक गिरावट दर्ज किये जाने की संभावना है। चिली की सरकारी कंपनी कोडेल्को 5.7 करोड़ डॉलर की विस्तार योजना सहित अपनी लिथियम एसेट को विकसित करना जारी रखेगी। तांबे के तीन महीने के कॉन्ट्रैक्ट पर नकद कीमतों का प्रीमियम 31.50 डॉलर प्रति टन हो गया है, जो पिछले दिन के 70 डॉलर प्रति टन के आधे से भी कम है। जिंक की कीमतों के 198 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 195 रुपये और लेड की कीमतों में 146 रुपये तक गिरावट होने की संभावना है। निकल की कीमतें 960 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 935 रुपये पर पहुँच सकती हैं।
एल्युमीनियम (मार्च) की कीमतों के 143-145 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। चीन में कम होती मांग और बढ़ते भंडार के कारण शंघाई में एल्युमीनियम की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट हुई है। विश्व की सबसे बड़ी एल्युमीनियम उत्पादक रूसल ने कहा है कि 2019 में विश्व स्तर पर एल्युमीनियम की मांग 3.7% की बढ़ोतरी के साथ 68 मिलियन टन हो जाने का अनुमान है। (शेयर मंथन, 07 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!