शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेस मेटल की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है।

तांबे की कीमतों में 440 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 447 रुपये तक बढ़त दर्ज की जा सकती है। लंदन में आज तांबे की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, जबकि लंदन और शंघाई दोनों में निकल की कीमतों में गिरावट हुई है। आज प्रमुख करेंसियों के मुकाबले डॉलर में नरमी देखी जा रही है।
जिंक की कीमतों में 222 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 226 रुपये तक बढ़त दर्ज की जा सकती है। लेड की कीमतों के 131-134 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। निकल की कीमतों में 900 रुपये के स्तर पर अड़चन के साथ 880 रुपये तक गिरावट होने की संभावना है।
इंडोनेशिया में चीन के प्रोजेक्ट के समय पर पूरा होने के बावजूद विश्व निकल बाजार में निकल की भारी की कमी की संभावना है। इसके बावजूद लंदन में निकल की कीमतों में 0.6% और शंघाई में 2.4% की गिरावट हुई है। एल्युमीनियम की कीमतों के 145-147 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। (शेयर मंथन, 12 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!