शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सीमित दायरे में रह सकती है बेस मेटल की कीमतें - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है।

तांबे की कीमतों में 446 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 455 रुपये तक बढ़त दर्ज की जा सकती है। मार्च में चीन द्वारा कच्चे तांबे के अधिक आयात के कारण लंदन में आज तांबे की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, जबकि भंडार में कमी और आपूर्ति को लेकर चिंता के कारण भी कीमतों को मदद मिली।
11 अप्रैल को एलएमई द्वारा अनुमोदित वेयरहाउसों में तांबे का भंडार पिछले दिन की तुलना में 2,000 टन कम हुआ है, जबकि शंघाई के वेयरहाउसों में तांबे का भंडार पिछले हफ्ते की तुलना में 5% कम हुआ है। चीन ने पिछले महीने 3,91,000 टन कच्चे तांबे का आयात किया है, जो पिछले महीने की तुलना में 25.7% अधिक है और पिछले वर्ष की तुलना में 26.5% अधिक है।
जिंक की कीमतों में 230 रुपये के स्तर पर अड़चन के साथ 226 रुपये तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। लेड की कीमतों के 132-135 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। निकल की कीमतों में 910 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 890 रुपये तक गिरावट होने की संभावना है। एल्युमीनियम की कीमतों के 146-148 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। (शेयर मंथन, 15 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!