शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेस मेटल की कीमतों में तेजी का रुझान - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना है।

अप्रैल में चीन का निर्यात पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 2.7% कम हुआ है, जबकि आयात आश्चर्यजनक ढंग से 4% बढ़ा है। चीन और अमेरिका के बीच व्यापार तनाव के फिर से गहराने के कारण बेस मेटल की कीमतों में अस्थिरता के साथ मिला-जुला रुझान रहा। तांबे की कीमतों के 430 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 438 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। 2019 की पहली तिमाही में चिली के प्रमुख तांबा खदान से तांबे का उत्पादन कम हुआ है।
जिंक की कीमतों के 220 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 222 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। लेड की कीमतों के 128-132 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। निकल की कीमतों के 830 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 855 रुपये के स्तर तक पहुँचने की संभावना है। एल्युमीनियम की कीमतों के 144 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 148 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। (शेयर मंथन, 08 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!