शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चीन-अमेरिका के बीच व्यापार तनाव के कारण तेल की कीमतों पर दबाव - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ सीमित दायरे में रहने की संभावना है।
चीन और अमेरिका के बीच गहराते तनाव के कारण तेल की कीमतों पर दबाव रह सकता है जबकि ईरान और वेनेजुएला पर अमेरिकी प्रतिबंध के कारण कीमतों को मदद मिल सकती है। अमेरिका ने ईरान के तेल निर्यात पर प्रतिबंध को सख्त कर दिया है और मध्य-पूर्व में अपनी सैन्य उपस्थिति भी बढ़ा रहा है। ईरान ने कहा है कि वह ग्रे-मार्केट में तेल की बिक्री जारी रखेगा।
कच्चे तेल की कीमतों में 4,250 रुपये पर सहारा के साथ 4,370 रुपये तक बढ़त दर्ज की जा सकती है। अमेरिकी प्रतिबंध के कारण ईरान के तेल का निर्यात पहले ही आधा हो चुका है और अब मई में कुल निर्यात 5,00,000 बैरल प्रति दिन रह जाने का अनुमान है।
इस बीच नेचुरल गैस वायदा की कीमतें 176-182 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। (शेयर मंथन, 08 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!