शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेस मेटल की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है।

आज शंघाई के शुरुआती कारोबार में औद्योगिक धातुओं की कीमतों में गिरावट हुई है, जबकि बेंचमार्क लंदन में तांबे की कीमतें लगभग तीन महीने के निचले स्तर पर पहुँच गयी हैं। चीन और अमेरिका के बीच व्यापार तनाव के फिर से गहराने के कारण बेस मेटल की कीमतों पर दबाव पड़ रहा है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि चीन ने करार तोड़ा है। हमने वादा किया था कि जब तक चीन हमारे श्रमिकों के साथ धोखा नहीं करता है, तब तक
हम चीन के उत्पादों पर कोई नया टैरिफ नही लगायेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति शुक्रवार से चीन के 200 अरब डॉलर के उत्पादों पर टैरिफ 10% से बढ़ा कर 25% करने की घोषणा की है। इसके बाद चीन ने भी बदले की कार्रवाई करने की धमकी दी है।
तांबे की कीमतों के 435 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 425 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। जिंक की कीमतों के 217 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 210 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। लेड की कीमतों के 129-133 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। निकल की कीमतों के 845 रुपये के स्तर पर अड़चन के साथ 825 रुपये के स्तर तक पहुँचने की संभावना है। एल्युमीनियम की कीमतों के 148 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 144 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। (शेयर मंथन, 09 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!