शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेस मेटल की कीमतों में तेजी का रुझान - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना है।

चीन और अमेरिका के बीच व्यापार तनाव के कुछ कम होने की संभावना से आज तांबे और अन्य औद्योगिक धातुओं की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा शुल्क में बढ़ोतरी किये जाने के बाद चीन ने अमेरिका से अपील की है कि वार्ता से व्यापार युद्ध का अंत हो सकता है। निवेशकों को इस बात से राहत मिली है कि चीनी प्रमुख ली हे अमेरिकी अधिकारी से वार्ता करने के लिए तय कार्यक्रम के अनुसार चीन जाने वाले हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति आज से चीन के 200 अरब डॉलर के उत्पादों पर टैरिफ 10% से बढ़ा कर 25% करने की घोषणा की है।
इस बीच तांबे की कीमतों के 428 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 435 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। जिंक की कीमतों के 214 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 218 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। वहीं लेड की कीमतों के 128-132 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं, जबकि निकल की कीमतों के 825 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 850 रुपये के स्तर तक पहुँचने की संभावना है। एल्युमीनियम की कीमतों के 147 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 149 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। (शेयर मंथन, 10 माई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!