शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का रुझान - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ सीमित दायरे में रहने की संभावना है।
चीन और अमेरिका के बीच व्यापार को लेकर गतिरोध के बरकरार रहने के बाद वैश्विक आर्थिक वृद्धि में धीमेपन की आशंका के कारण तेल की कीमतों में नरमी देखी जा रही है। ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतें 12 सेंट की गिरावट के साथ 70.49 डॉलर के स्तर पर और डब्ल्यूटीआई कच्चे तेल की कीमतें 27 सेंट की गिरावट के साथ 61.31 डॉलर पर कारोबार कर रही है। कच्चे तेल की कीमतों में 4,380 रुपये पर अड़चन के साथ 4,290 रुपये के स्तर पर सहारा रहने की संभावना है।
ओपेक और रूस द्वारा इस वर्ष के प्रारंभ से तेल उत्पादन में कटौती और ईरान एवं वेनेजुएला पर अमेरिकी प्रतिबंध के कारण कच्चे तेल की कीमतों में 30% से अधिक की बढ़ोतरी हुई थी।
नेचुरल गैस वायदा की कीमतों के 182-186 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। लिक्वीफाइड नेचुरल गैस के निर्यात के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँचने और अगले हफ्ते में अधिक माँग की संभावना से अमेरिकी नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में एक हफ्ते के उच्च स्तर पर बढ़त दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 13 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!