शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कच्चे तेल में तेजी का रुझान रहने की संभावना - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना है।
तेल उत्पादन में कटौती को जारी रखने को लेकर ओपेक और सहयोगी देशों के बीच सहमति और मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के कारण आपूर्ति बाधित होने की आशंका से कीमतों को मदद मिल रही है। लेकिन अमेरिका एवं चीन के बीच गहराते व्यापार विवाद और लंबे समय तक चलने की आशंका के कारण वैश्विक धीमेपन से माँग में कमी की संभावना से कीमतों की बढ़त पर रोक लग सकती है।
कच्चे तेल की कीमतों के 4,380 रुपये पर सहारे के साथ 4,450 रुपये के स्तर पर पहुँच जाने की संभावना है। ओपेक के साथ ही रूस और अन्य देश 1 जनवरी से ही तेल उत्पादन में 12 लाख बैरल प्रति दिन की कटौती कर रहे हैं, जिसके कारण कीमतों को मदद मिल रही है।
ओपेक और रूस द्वारा इस वर्ष के प्रारंभ से तेल उत्पादन में कटौती और ईरान एवं वेनेजुएला पर अमेरिकी प्रतिबंध के कारण कच्चे तेल की कीमतों में 30% से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।
नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में नरमी रह सकती है। कीमतों को 188 रुपये पर अड़चन रहने संभावना है और कीमतें 180 रुपये तक गिरावट दर्ज कर सकती हैं। (शेयर मंथन, 21 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!