शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कच्चे तेल में सुस्ती के संकेत - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी रहने की संभावना है।
चीन और अमेरिका के बीच लंबे होते व्यापार युद्ध के कारण वैश्विक आर्थिक वृद्धि के बाधित होने आशंका से तेल की माँग कम होने की संभावना से आज तेल की कीमतों में नरमी है। लेकिन मध्य-पूर्व में तनाव के कारण भी तेल की कीमतों को मदद मिल सकती है।
कच्चे तेल की कीमतों के 4,000 रुपये पर अड़चन के साथ 3,900 रुपये के स्तर पर पहुँच जाने की संभावना है।
इस बीच जापान की कोर मशिनरी के ऑर्डर में आठ महीने में सबसे अधिक गिरावट हुई है, जो इस बात का संकेत है कि वैश्विक व्यापार युद्ध के कारण कॉर्पोरेट निवेश बाधित हो रहा है।
नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में तेजी रह सकती है और कीमतें 164 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 168 रुपये तक बढ़ सकती हैं। अमेरिकी गैस उत्पादन के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँचने और अगले दो हफ्ते में कम माँग के अनुमान के कारण कल अमेरिकी नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में गिरावट हुई। (शेयर मंथन, 09 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!