शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कच्चे तेल और नेचुरल गैस में नरमी का रुझान - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी रहने की संभावना है।
अमेरिकी गैसोलीन के भंडार में बढ़ोतरी के सरकारी आँकड़ों के बाद आज तेल की कीमतों में लगातार चौथे दिन गिरावट देखी जा रही है। ईआईए द्वारा जारी आँकड़ों के अनुसार पिछले हफ्ते अमेरिकी कच्चे तेल के भंडार में अनुमान से अधिक गिरावट हुई है। अमेरिकी कच्चे तेल के भंडार में 31 लाख बैरल की गिरावट हुई है, जबकि एनॉलिस्टों का अनुमान 27 लाख बैरल की कमी का था। लेकिन गैसोलीन का भंडार 36 लाख बैरल बढ़ा है, जबकि एनॉलिस्टों का अनुमान 9,25,000 बैरल की कमी का था। डिस्टीलेट का भंडार 57 लाख बैरल बढ़ा है, जबकि एनॉलिस्टों का अनुमान 6,13,000 बैरल की कमी का था।
कच्चे तेल की कीमतों के 3,970 रुपये पर अड़चन के साथ 3,850 रुपये के स्तर पर पहुँच जाने की संभावना है। वहीं नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में नरमी रह सकती है और कीमतें 163 रुपये के स्तर पर अड़चन के साथ 156 रुपये तक गिरावट हो सकती हैं। (शेयर मंथन, 18 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!