शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सीमित दायरे में रह सकती हैं बेस मेटल की कीमतें - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों के सीमित दायरे रहने की संभावना है।

तांबे (सितंबर) की कीमतें निचले स्तर से उछाल दर्ज कर सकती हैं और कीमतें 440 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 445 रुपये तक बढ़ सकती है। अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध पर अनिश्चितता बरकरार रहने के कारण लंदन में आज तांबें की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी है। चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि व्यापार को लेकर उसे अमेरिका से कोई नयी बातचीत नही हुई है और उम्मीद है कि अमेरिका कोई कार्रवाई करने से पहले व्यापार विवाद को समाप्त करने के लिए गंभीरता से विचार करेगा।
जिंक की कीमतों के 180 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 186 रुपये और लेड की कीमतों के 153 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 158 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। निकल की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है और कीमतों को 1,110 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 1,125 रुपये के स्तर पर अड़चन रहने की संभावना है।
एल्युमीनियम की कीमतों के 137 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 140 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। एल्युमीनियम कॉर्प ऑफ चाइना, जिसे चाल्को भी कहा जाता है, ने कहा है कि प्राइमरी एल्युमीनियम सेगमेट में उसकी आय में 10% की गिरावट के बावजूद कुल आय में 15.2% की बढ़ोतरी हुई है। (शेयर मंथन, 28 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!