शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कच्चे तेल की कीमतों के तेजी का रुझान - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ कारोबार करने की संभावना है।

अमेरिकी कच्चे तेल के भंडार में अनुमान से अधिक गिरावट के बाद आज अमेरिकी कच्चा तेल वायदा की कीमतों में बढ़त देखी जा रही है। एपीआई के अनुसार पिछले हफ्ते आयात कम होने से अमेरिकी कच्चे तेल के भंडार में 1.11 करोड़ बैरल की गिरावट हुई है, जबकि अनुमान 20 लाख बैरल की गिरावट का था। अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोमवार को कहा था कि चीन व्यापार विवाद को समाप्त करने के लिए गंभीरता से विचार करेगा।
कच्चे तेल की कीमतों के 3,920 रुपये पर सहारे के साथ 4,040 रुपये के स्तर पर पहुँच जाने की संभावना है। चीन और अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध के कारण विश्व स्तर पर माँग कम होने की आशंका से तेल की कीमतों में अप्रैल के उच्च स्तर से 20% की गिरावट हुई है।
नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में नरमी रह सकती है और कीमतें 162 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 155 रुपये तक गिरावट दर्ज कर सकती हैं। अमेरिका में गैस का उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर होने की संभावना से अमेरिकी नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में गिरावट हुई है। (शेयर मंथन, 28 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!