शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेस मेटल की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है।

तांबे की कीमतों के 440 रुपये पर सहारे के साथ 448 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। जापान के प्रमुख तांबा स्मेल्टर पैसफिक कॉपर का अनुमान है कि अगले वर्ष में विश्व स्तर पर तांबे की कमी अधिक नहीं रह सकती है क्योंकि चीन में उत्पादन बढ़ा है और व्यापार विवाद के कारण माँग कम हुई है। आज शुरुआती कारोबार में लंदन में तांबे की कीमतों में गिरावट हुई है क्योंकि अमेरिका-चीन के बीच व्यापार वार्ता से व्यापार विवाद के समाधन को लेकर कोई सकारात्मक संकेत नही मिला। चीन के अधिकारियों द्वारा मोंटाना और नेबरास्का की यात्रा को रद्द किये जाने के बाद चीन एवं अमेरिका के बीच व्यापार विवाद को लेकर संशय बरकरार है।
जिंक की कीमतों के 182 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 188 रुपये के स्तर पर बाधा रहने की संभावना है। लेड की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है और कीमतों के 153 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 156 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। निकल की के 1,250 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 1,280 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है।
इंटरनेशनल निकल स्टडी ग्रुप के अनुसार जुलाई में विश्व स्तर पर निकल बाजार में पिछले महीने के 2,700 टन की कमी की तुलना में 6,700 टन की कमी दर्ज की गयी है। एल्युमीनियम की कीमतों के 140 रुपये के स्तर पर अड़चन के साथ 137 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। (शेयर मंथन, 23 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!