शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेस मेटल की कीमतों में तेजी का रुझान - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना है।

चीन और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता में प्रगति की उम्मीद से बेस मेटल की कीमतों को मदद मिल सकती है। तांबे की कीमतों के 438 रुपये पर सहारे के साथ 445 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा चीन के प्रमुख व्यापार वार्ताकार से मिलने के बयान के बाद शंघाई में तांबे की कीमतों में बढ़ोतरी हुई, लेकिन निवेशकों की सतर्कता के कारण लंदन में कीमतों में नरमी रही।
जिंक की कीमतों के 182 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 187 रुपये के स्तर पर बाधा रहने की संभावना है। वेदांत ने कहा है कि वह नामीबिया स्थित स्कॉर्पियन जिंक ऑपरेशन को तकनीकी कारणों से नवंबर के प्रारंभ से लेकर फरवरी 2020 तक बंद करेगी।
लेड की कीमतों के सीमित दायरे रहने की संभावना है और कीमतों के 154 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 158 रुपये के स्तर पर बाधा रहने की संभावना है। निकल की कीमतों के 1,220 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 1,270 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। एल्युमीनियम की कीमतों के 132 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 136 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। (शेयर मंथन, 11 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!