शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी रहने की संभावना - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी रहने की संभावना है।

ओपेक द्वारा तेल की आपूर्ति में अधिक कटौती के संकेत और चीन और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता में प्रगति की उम्मीद के बाद आज तेल की कीमतों में बढ़त देखी जा रही है। ओपेक महासचिव मोहम्मद बार्किन्डों ने कहा है कि तेल बाजार में संतुलन के लिए सभी विकल्पों पर विचार हो रहा है। कच्चे तेल की कीमतें 3,800 रुपये पर सहारा के साथ 3,860 रुपये स्तर पर पहुँच सकती है। ओपेक ने 2019 में विश्व स्तर पर तेल की माँग में वृद्धि दर को
कम करके 9.8 लाख बैरल प्रति दिन कर दिया है, जबकि 2020 में वृद्धि दर 10.8 लाख बैरल प्रति दिन को बरकरार रखा है। इसके साथ ही चीन और अमेरिका के बीच चल रही व्यापार वार्ता पर भी बाजार की नजर है और ऐसी उम्मीद है कि 15 महीने से चले आ रहे विवाद को टालने के लिए समर्थ होंगे।
नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में नरमी रह सकती है और कीमतों में 160 रुपये के स्तर पर अड़चन के साथ 155 रुपये तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। पिछले अमेरिकी नेचुरल गैस भंडार में अनुमान से अधिक बढ़ोतरी के कारण अमेरिकी नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में 6 हफ्ते के निचले स्तर पर गिरावट हुई है। (शेयर मंथन, 11 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!