शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कच्चे तेल की कीमतों में निचले स्तर से वापसी की उम्मीद - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों में निचले स्तर से उछाल दर्ज किये जाने की संभावना है।

कच्चे तेल की कीमतें 3,750 रुपये पर सहारे के साथ 3,860 रुपये स्तर पर पहुँच सकती है। ब्रिटेन और यूरोपीय यूनियन के बीच ब्रेक्जिट के लिए करार हो जाने की संभावना और ओपेक एवं सहयोगी देशों द्वारा आपूर्ति में अधिक कटौती करने की संभावना से अमेरिकी कच्चा तेल की कीमतों में बढ़त देखी जा रही है।
ओपेक के महासचिव मोहम्मद बार्किंडो ने कहा है कि ओपेक और सहयोगी देश 2020 के बाद भी तेल बाजार में संतुलन के लिए जो भी संभव होगा, करेंगे। लेकिन अमेरिकी कच्चे तेल के भंडार में बढ़ोतरी की संभावना से कीमतों पर दबाव पड़ सकता है। चीन और अमेरिका के बीच व्यापार विवाद के कारण 2019 में वैश्विक वृद्धि धीमी रहने की आशंका से भी कीमतों पर दबाव पड़ सकता है।
नेचुरल गैस वायदा में निचले स्तर पर शॉर्ट कवरिंग (जवाबी खरीद) हो सकती है और कीमतों में 163 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 170 रुपये तक बढ़त दर्ज की जा सकती है। अक्टूबर और नवंबर में अमेरिका में ठंडे मौसम के अनुमान के बाद माँग में बढ़ोतरी के कारण अमेरिकी नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में एक हफ्ते के उच्च स्तर पर बढ़ोतरी हुई। (शेयर मंथन, 16 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!