शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेस मेटल की कीमतों में तेजी का रुझान - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना है।

तांबे की कीमतों के 435 रुपये पर सहारे के साथ 440 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। चीन और अमेरिका के बीच व्यापार विवाद के समाधान और ब्रिटेन के यूरोपीय यूनियन से बाहर निकलने के करार को पूरा होने कारण तांबे की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। कल यूरोपीय यूनियन ने सर्वसम्मति से ब्रिटेन के ब्रेक्जिट करने पर सहमति के बाद अब ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को 31 अक्टूबर से पहले ब्रिटिश संसद की सहमति लेने के लिए कह दिया है।
चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने कहा है कि अमेरिका के साथ व्यापार विवाद को जल्द से जल्द चरणबद्ध तरीके से सुलझा लिये जाने की उम्मीद है और एक-दूसरे पर लगाये गये शुल्क को हटा लिया जायेगा। जिंक की कीमतों के 182 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 188 रुपये के स्तर पर बाधा रहने की संभावना है। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की खदानों से बढ़ती आपूर्ति के कारण जिंक ट्रीटमेंट और रिफाइनिंग शुल्क अधिक रहने की उम्मीद है। लेड की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है और कीमतों के 154 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 157 रुपये के स्तर पर अड़चन रहने की संभावना है। निकल की कीमतों के 1,200 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 1,160 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। एल्युमीनियम की कीमतों के 132 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 135 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। (शेयर मंथन, 18 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!