शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेस मेटल की कीमतों में मिला-जुला रुझान - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों में मिला-जुला रुझान रहने की संभावना है।

अमेरिकी प्रशासन ने कहा है कि चिली में इस महीने होने वाले हस्ताक्षर के लिए अंतरिम व्यापार करार तय कार्यक्रम पर पूरा नहीं हो सकता है, लेकिन इसका यह मतलब नही है कि समझौता पूरा नही होगा। तांबे (नवंबर) की कीमतों के 445 रुपये पर रुकावट के साथ 441 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। चीन-अमेरिका के बीच व्यापार करार होने में अभी देरी की संभावना से लंदन में तांबे की कीमतों में गिरावट हुई है।
इंटरनेशनल कॉपर स्टडी ग्रुप के अनुसार विश्व स्तर पर रिफाइंड जिंक बाजार में जुलाई में 48,000 टन तांबे की कमी दर्ज की गयी है, जबकि जून में 36,000 टन तांबे की कमी थी। जिंक (नवंबर) की कीमतों के 187 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 192 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है।
लेड (नवंबर) की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है और कीमतों के 158 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 161 रुपये के स्तर पर बाधा रहने की संभावना है। निकल (नवंबर) की कीमतों में तेजी जारी रह सकती है और कीमतों के 1,200 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 1,230 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है।
एल्युमीनियम (नवंबर) की कीमतों के 130 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 133 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। (शेयर मंथन, 30 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!