शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कच्चे तेल में उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली संभव - एसएमसी

कच्चे तेल में उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली होने की संभावना है।

कच्चे तेल की कीमतें 3,970 रुपये पर बाधा के साथ 3,880 रुपये स्तर पर पहुँच सकती है। अमेरिकी डिलिवरी हब कुशिंग में कच्चे तेल के भंडार में बढ़ोतरी होने की औद्योगिक रिपोर्ट के कारण आज तेल की कीमतों में नरमी देखी जा रही है। एपीआई के अनुसार डिलिवरी हब कुशिंग, ओक्लोहामा, में कच्चे तेल के भंडार में 12 लाख बैरल की बढ़ोतरी हुई है। चीन और अमेरिका के बीच 16 महीने से चले रहे व्यापार विवाद के कारण कमजोर वैश्विक रुझानों के बाद विश्व स्तर पर तेल की माँग में कमी आने की आशंका बढ़ी है।
अमेरिकी प्रशासन ने कहा है कि चिली में इस महीने होने वाले हस्ताक्षर के लिए अंतरिम व्यापार करार तय कार्यक्रम पर पूरा नहीं हो सकता है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि समझौता पूरा नहीं होगा।
ओपेक और उसके सहयोगी देश तेल बाजार को संतुलित करने के लिए जनवरी से ही अपने तेल उत्पादन को प्रतिदिन 12 लाख बैरल तक कटौती कर रहे हैं।
नेचुरल गैस वायदा में मुनाफा वसूली होने की संभावना है और कीमतों में 192 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 186 रुपये तक गिरावट दर्ज की जा सकती हैं। (शेयर मंथन, 30 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!