शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेस मेटल में तेजी की संभावना - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों में तेजी रहने की संभावना है।

चिली द्वारा 16-17 नवंबर को होने वाली एपेक फोरम की बैठक को रद्द कर दिये जाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि दोनों देश पहले चरण के करार पर हस्ताक्षर के लिए शीघ्र ही किसी नये स्थान की घोषणा करेंगे। अक्टूबर में चीन की फैक्ट्री गतिविधियों आश्चर्यजनक रूप से दो वर्षों में पहली बार बढ़ी हैं, क्योंकि नये ऑर्डर में बढ़ोतरी हुई है और प्लांटों से उत्पादन बढ़ा है।
तांबे (नवंबर) की कीमतों के 437 रुपये पर सहारे के साथ 441 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। चीन की फैक्ट्री गतिविधियों के अनुमान से बेहतर रहने के बाद लंदन में तांबे की कीमतों में तेज उछाल दर्ज की गयी है।
जिंक (नवंबर) की कीमतों के 187 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 191 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। लेड (नवंबर) की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है और कीमतों के 156 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 158 रुपये के स्तर पर रुकावट रहने की संभावना है। निकल (नवंबर) की कीमतों में तेजी रह सकती है और कीमतों के 1,190 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 1,220 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। निकल खनन कंपनी इंडिपेंडेंस ग्रुप ने कहा है कि वह अपने नोवा खदान से कंसेंटेंट के लिए दो समझौतों की शर्तों में सुधार को प्राप्त कर लेने के बाद निकल सल्फेट सुविध को विकसित करने के काम को रोक देगा। एल्युमीनियम (नवंबर) की कीमतों के 131 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 134 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। (शेयर मंथन, 01 नवंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!