शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेस मेटल की कीमतों में तेजी की संभावना - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों में तेजी रहने की संभावना है।

तांबे की कीमतों के 440 रुपये पर सहारे के साथ 446 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। अमेरिका और चीन के बीच व्यापार करार हो जाने की संभावना से तांबे की कीमतें सात हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुँच गयी है।
लंदन में तांबे की कीमतें 1.1% की बढ़त के साथ 5,940 डॉलर प्रति टन पर कारोबार कर रही हैं। तांबा उत्पादक एंटोफागस्टा पीएलसी ने चिली में राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन के कारण अपने उत्पादन में कमी का अनुमान लगाया है। एंटोफागस्टा पीएलसी ने चिली में तांबा उत्पादन में कटौती के अनुमान को दोगुना करके 10,000 टन तक कर दिया है।
जिंक की कीमतों में तेजी रहने की संभावना है और कीमतों के 187 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 192 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। लेड की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है और कीमतों के 155 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 158 रुपये के स्तर पर बाधा रहने की संभावना है। निकल की कीमतों को 1,180 रुपये के स्तर पर अड़चन के साथ 1,160 रुपये के स्तर पर सहारा रहने की संभावना है। एल्युमीनियम की कीमतों के 132 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 136 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। (शेयर मंथन, 06 नवंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!