शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेस मेटल की कीमतों में तेजी की संभावना - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना है।

चीन में कोरोनोवायरस के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 563 हो गयी है जबकि विशेषज्ञों ने इस रोग से बचाव और इलाज के लिए दवाओं की खोज का काम तेज कर दिया है। जनवरी में चीन के आयात और निर्यात में कमी आने की संभावना है जबकि 2019 के अंत में थोड़ी बढ़ोतरी हुई थी।
तांबें की कीमतों के 434 रुपये पर सहारा के साथ 440 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। चीन के केंद्रीय बैंक द्वारा खुले बाजार के माध्यम से भारी लिक्वीडिटी बढ़ाए जाने के कारण कल तांबें की कीमतों में तेज उछाल दर्ज की गयी।
कोरोनोवायरस के प्रकोप के कारण चीन में तांबा स्मेल्टर जनवरी की तुलना में फरवरी में उत्पादन में 15% की कमी करेगें। जिंक की कीमतों में 171 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 176 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है।

एलएमई में जिंक की नकद कीमतों का तीन महीने के कॉन्टैंक्ट पर प्रीमियम कम होकर 5.25 डॉलर प्रति टन रह गया है जो दिसंबर के बाद सबसे कम है। लेड की कीमतें सीमित रह सकती है और कीमतों को 144 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 147 रुपये के स्तर पर बाधा रहने की संभावना है। निकल की कीमतों में रिकवरी की संभावना है और कीमतों के 950 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 970 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है।
एल्युमीनियम की कीमतों में 136 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 139 रुपये तक बढ़त होने की संभावना है। (शेयर मंथन, 06 फरवरी 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!