शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कच्चे तेल में उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली की संभावना - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी रहने की संभावना है।

चीन में कोरोनोवायरस के बढ़ते प्रकोप के बाद चीन में तेल की माँग में कमी की आशंका से निपटने के लिए प्रमुख तेल उत्पादकों द्वारा अधिक कटौती करने की संभावना से तेल की कीमतों में आज बढ़त देखी जा रही है। तेल की कीमतों में गिरावट को रोकने के लिए ओपेक और सहयोगी देशों ने तेल उत्पादन में 1.7 मिलियन बैरल की मौजूदा कटौती के साथ ही 6,00,000 बैरल प्रति दिन की अतिरिक्त कटौती करने का सुझाव दिया है।
कच्चे तेल की कीमतें 3,630 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 3,700 रुपये पर पहुँच सकती हैं। ओपेक ने 2020 में अपने कच्चे तेल की माँग में 2,00,000 बैरल प्रति दिन कमी होने का अनुमान लगाया है, जिससे उम्मीद है कि ओपेक प्लस अगले महीने जब संभव हो तो अतिरिक्त कटौती को लागू करेगा।
नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में रिकवरी दर्ज की जा सकती है और कीमतें 128 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 135 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती है।
अमेरिका में अगले दो हफ्ते में अनुमान से अधिक ठंड और हीटिंग के लिए गैस की अधिक माँग होने की संभावना से अमेरिकी नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में कल 3% की उछाल दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 13 फरवरी 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!