शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कच्चे तेल की कीमतों में मुनाफा वसूली के संकेत- एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ सीमित दायरे में कारोबार करने की संभावना हैं और कीमतों को 3,140 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 2,960 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है।

अमेरिका में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी के बाद औद्योगिक समूह की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी कच्चे तेल के भंडार में गिरावट के कारण आज तेल की कीमतों में बढ़त देखी जा रही है। एपीआई के अनुसार अमेरिकी कच्चे तेल का भंडार 6.8 मिलियन बैरल की गिरावट के साथ 531 मिलियन बैरल रह गया है जबकि बाजार का अनुमान 3,57,000 बैरल की बढ़ोतरी का था। तेल की कीमतों को फेड की स्थिर पॉलिसी, जो अमेरिकी डॉलर को कमजोर करती है, से मदद मिलती रहेगी। कोविड-19 महामारी के बढ़ते मामलों के कारण ईंधन की कम होती माँग चिंता का विषय बना हुआ है, क्योंकि दुनिया भर में तेल की दुनिया के सबसे बड़े उपभोक्ता अमेरिका सहित दुनिया भर में संक्रमण में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।
नेचुरल गैस की की कीमतें एक दायरे में कारोबार कर सकती है और कीमतों को 129 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 143 रुपये के स्तर पर बाधा रह सकता है। कम गर्म मौसम और एयर कंडीशनिंग के लिए कम माँग के बावजूद पाइपलाइन निर्यात में वृद्धि के कारण कल अमेरिकी नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में 2% की बढ़ोतरी हुई है। (शेयर मंथन, 29 जुलाई 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!