शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेस मेटल में तेजी की उम्मीद - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ सीमित दायरे में कारोबार करने की संभावना हैं।

तांबे की कीमतें 503 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 511 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती है। आज शंघाई में बेस मेटल की कीमतों में मिला-जुला रूझान है। कोचिल्को के अनुसार, चिली ने जुलाई महीने में 466,500 टन तांबे की सामग्री का उत्पादन किया है जबकि पिछले वर्ष समान अवधि में 469,900 टन तांबे का उत्पादन किया है। वैश्विक धातु निर्यातक, पेरू में कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए प्रतिबंधें के कारण 2020 की पहली छमाही में तांबा, सोना और जिंक के उत्पादन में गिरावट हुई है। दुनिया के नंबर 2 तांबा उत्पादक के अनुसार 2020 की पहली छमाही में तांबे का उत्पादन 2019 की समान अवधि की तुलना में 20.4% कम हो गया है। लेकिन पिछले 3 महीनों में पेरू का उत्पादन काफी बढ़ जाने से आपूर्ति-श्रृंखला के मुद्दों का तांबे की कीमतों पर दबाव पड़ सकता है।
जिंक की कीमतें 183 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 186 रुपये, लेड की कीमतें 149 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 153 रुपये के स्तर पर पहुंच सकती हैं। चीन में रिफाइंड जिंक का आयात पिछले दो महीनों में बढ़ना शुरू हो गया है, और जून में 64,700 टन के साथ उच्चतम मासिक आयात के साथ पिछले वर्ष अगस्त के बाद से सबसे अधिक है। निकल की कीमतें 1,045 रुपये के पास समर्थन के साथ 1,086 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती है। निकल अयस्क निर्यात पर प्रतिबंध के परिणामस्वरूप इंडोनेशियाई खनन और प्रसंस्करण फर्म एंटम के निकल अयस्क का उत्पादन 2019 के पहले छह महीनों में 4.79 गीले मीटिंक टन से कम होकर 1.37 गीला मीटिंक टन हो गया।

एल्युमीनियम की कीमतें 144 रुपये के पास सहारा के साथ 148 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती हैं। (शेयर मंथन, 05 अगस्त 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!